संभलः Schools Will Closed Tomorrow सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष माना जाता है। अब इस पावन महीने का आखिरी सोमवार आने वाला है। 24 अगस्त 2026 को सावन का अंतिम सोमवार मनाया जाएगा। अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा और शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए संभल जिले में सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने अवकाश का आदेश जारी किया है।
Schools Will Closed Tomorrow आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, माध्यमिक, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रशासन के मुताबिक सावन के अंतिम सोमवार को प्रमुख शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। वहीं कांवड़ियों की आवाजाही भी बढ़ेगी। ऐसे में प्रमुख मार्गों और कांवड़ यात्रा वाले रास्तों पर यातायात का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति बनने की आशंका है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार, ऋषिकेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूटों पर लाखों कांवड़ियों की भीड़ उमड़ती है। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने समय-समय पर स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सावन के सोमवार के शुभ अवसर पर 24 अगस्त 2026 को छुट्टी घोषित की है। दरअसल, मुरादाबाद कांवड़ यात्रा के रूट में आता है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रहेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:-