Jaish-e-Mohammed HQ Rebuilt: जिस आतंक के अड्डे को कर दिया था ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तबाह.. जैश-ए-मोहम्मद ने फिर किया खड़ा, सामने आया ये वीडियो, देखें

Ads

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभानअल्लाह के बड़े पैमाने पर पुनर्निर्माण का दावा सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 07:34 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 08:05 PM IST

Jaish-e-Mohammed Headquarters Reconstruction Bahawalpur || Image- Hindustan Times File

HIGHLIGHTS
  • बहावलपुर में आतंकी ठिकाने के पुनर्निर्माण का दावा
  • 25 करोड़ रुपये की कथित मदद
  • दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं

नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के करीब 15 महीने बाद पाकिस्तान के बहावलपुर में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर मरकज सुभानअल्लाह को फिर से खड़ा किये जाने की जानकारी सामने आई है। (Jaish-e-Mohammed Headquarters Reconstruction Bahawalpur) एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया सूत्रों ने दावा किया है कि परिसर के फिर से निर्माण के लिए पाकिस्तान सरकार ने आईएसआई की मदद से करीब 25 करोड़ रुपये की राशि किस्तों में जारी की थी। यानी आतंक के इस अड्डे को पाक सरकार की मदद से फिर से तैयार किया गया है। इसे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सेन्ट्रल हॉल बनकर तैयार, प्लास्टर, पेण्ट का काम जारी

रिपोर्ट के अनुसार, इस रकम में से करीब 11 करोड़ रुपये सेन्ट्रल हॉल को तैयार करने के लिए खर्च किए गए हैं। तबाह हुए इस परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य 2026 की शुरुआत में दिखाई देना शुरू हुआ। यहां भारी मशीनरी, ईंट, स्टील और अन्य निर्माण सामग्री पहुंचाई गई। बताया गया है कि 2026 के मध्य तक परिसर का बड़ा हिस्सा दोबारा तैयार हो चुका था। सेन्ट्रल हॉल की दीवारों पर नए सिरे से प्लास्टर और पेंट किया गया है। इसके अलावा नई मार्बल फ्लोरिंग और परिसर की सफाई का काम भी किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिसर को फिर से आतंकी गतिविधियों जैसे ट्रेनिंग, भड़काऊ स्पीच और नए आतंकियों के माइंड वाश के लिए तैयार किया जा रहा है।

बहावलपुर में एन-5 हाईवे के ठीक पीछे स्थित यह परिसर लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल मदरसे, भर्ती केंद्र और संगठन की गतिविधियों की योजना बनाने वाली जगह के तौर पर किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। (Jaish-e-Mohammed Headquarters Reconstruction Bahawalpur) भारत ने 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बहावलपुर में मौजूद है आतंक का ये ठिकाना

भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान पर जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। बहावलपुर का यह परिसर पाकिस्तान के 31 कॉर्प्स सैन्य छावनी के नजदीक भी स्थित बताया जाता है। भारतीय पक्ष पहले भी इस नजदीकी को आतंकी संगठन को सरकार का संरक्षण और पोषण मिलने के संकेत के तौर पर उठाता रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Q1. मरकज सुभानअल्लाह कहां स्थित है?

मरकज सुभानअल्लाह पाकिस्तान के बहावलपुर में एन-5 हाईवे के पास स्थित बताया जाता है।

Q2. पुनर्निर्माण में कितनी रकम खर्च होने का दावा है?

रिपोर्ट में पाकिस्तान सरकार द्वारा करीब 25 करोड़ रुपये जारी करने का दावा किया गया है।

Q3. क्या पाकिस्तान या आईएसआई की मदद की पुष्टि हुई है?

पाकिस्तान सरकार और आईएसआई की कथित वित्तीय मदद के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।