IPS Officers Transfer List 2026: एक ही आदेश में इतने IPS अफसरों का तबादला.. EOW में तैनात वर्षा शर्मा बनाई गई OSD, आप भी देखें आदेश और पूरी लिस्ट

Ads

दिल्ली गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए वर्षा शर्मा को एलजी ओएसडी की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 07:06 PM IST

3 IPS Officers Transferred in New Delhi ||Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
  • वर्षा शर्मा को एलजी ओएसडी बनाया गया
  • शिवेंद्र तिवारी बने ईओडब्ल्यू अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। (3 IPS Officers Transferred in New Delhi) यह आदेश 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया है और सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किन अफसरों का हुआ फेरबदल

आदेश के मुताबिक, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ऑपरेशंस) यानी ज्वाइंट सीपी/ओपीएस की जिम्मेदारी दी गई है। वह फिलहाल दिल्ली में नई पदस्थापना के लिए उपलब्ध थे।

वहीं, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवेंद्र कांत तिवारी को उपराज्यपाल (LG) के ओएसडी पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्लू) बनाया गया है। (3 IPS Officers Transferred in New Delhi) आर्थिक अपराध शाखा में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसके अलावा 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा का भी तबादला किया गया है। वह अभी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्लू) के पद पर तैनात थीं। अब उन्हें उपराज्यपाल के ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी और पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के बाद गृह विभाग ने यह तबादला आदेश जारी किया है।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित

Q1. दिल्ली में कितने आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ?

दिल्ली सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

Q2. वर्षा शर्मा को कौन सी जिम्मेदारी मिली?

वर्षा शर्मा को दिल्ली के उपराज्यपाल का ओएसडी नियुक्त किया गया है।

Q3. शिवेंद्र कांत तिवारी को कहां भेजा गया?

शिवेंद्र कांत तिवारी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आर्थिक अपराध शाखा बनाया गया है।