Jamui Girl Viral Video: बीच सड़क पर लड़की के साथ हैवानियत, युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, अब आरोपियों पर लगेगा पॉक्सों का मुकदमा

Jamui Girl Viral Video: बिहार के जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है।

Jamui Girl Viral Video: बीच सड़क पर लड़की के साथ हैवानियत, युवकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, अब आरोपियों पर लगेगा पॉक्सों का मुकदमा

Jamui Girl Viral Video/Image Credit: AI

Modified Date: September 21, 2026 / 09:15 pm IST
Published Date: September 21, 2026 9:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है।
  • पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

Jamui Girl Viral Video: पटना: बिहार के जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक शख्स लड़की को बेरहमी से सड़क से उठाकर दूसरी तरफ ले जाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अब तक तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है और जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। इसके साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले 32 अकाउंट्स के खिलाफ भी टेकडाउन की कार्रवाई शुरू की गई है।

एडीजी ने दी पूरी कार्रवाई की जानकारी

बिहार पुलिस की एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने इस मामले में की गई अब तक की कार्रवाई की पूरी जानकारी दी है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि, घटना में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। इनमें से दो की उम्र 17 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के सामने अभी 7 से 8 युवकों के नाम आए हैं और घटना में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। (Jamui Girl Viral Video)

एडीजी ने आगे बताया कि, मामले में संबंधित थाने में BNSS की धारा 128, 74 और 75 के साथ POCSO एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए SIT बनाई गई है और जमुई SDPO के नेतृत्व में इसकी निगरानी की जा रही है। घटना में शामिल पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

32 अकाउंट्स पर की गई कार्रवाई

Jamui Girl Viral Video: वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ भी पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। एडीजी केएस अनुपम ने बताया कि अब तक 13 फेसबुक, 12 इंस्टाग्राम और 7 X अकाउंट्स को चिह्नित कर उनके खिलाफ टेकडाउन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि किसी नाबालिग पीड़ित की पहचान या चेहरा उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित करना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ POCSO एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 74 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

एडीजी केएस अनुपम ने बताया कि, यह पूरी घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग में 19 सितंबर को शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई थी। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जमुई पुलिस सक्रिय हुई। जमुई के एसपी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है। (Jamui Girl Viral Video) पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़ित नाबालिग हैं। पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली है। उनके बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिन लोगों की भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.