जन सुराज पार्टी नौ अक्तूबर को बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी

Ads

जन सुराज पार्टी नौ अक्तूबर को बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी

  •  
  • Publish Date - October 3, 2025 / 07:27 PM IST,
    Updated On - October 3, 2025 / 07:27 PM IST

पटना, तीन अक्तूबर (भाषा) चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की ‘पहली सूची’ नौ अक्तूबर को जारी करेगी।

पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जन सुराज प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्तूबर को जारी की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही किए जाने की संभावना है।

प्रशांत किशोर (47) लगातार यह कहते रहे हैं कि वह बिहार के लिए एक ‘नया राजनीतिक विकल्प’ खड़ा कर रहे हैं, जिसे पारंपरिक दलों ने ‘‘निराश’’ किया है।

महिलाओं, मुसलमानों और अति पिछड़े वर्गों (ईबीसी) को पर्याप्त टिकट देने का आश्वासन देने के अलावा किशोर ने यह भी संकेत दिया है कि पार्टी यदि निर्णय करती है तो वह स्वयं भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर और अपने जन्मस्थान काराकट (कड़हर) को वे दो विधानसभा क्षेत्र बताया है, जहां से वह चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।

भाषा कैलाश संतोष

संतोष

शीर्ष 5 समाचार