नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जद(यू) विधायक दल की बैठक सोमवार को, नए नेता के चयन पर मंथन

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जद(यू) विधायक दल की बैठक सोमवार को, नए नेता के चयन पर मंथन

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जद(यू) विधायक दल की बैठक सोमवार को, नए नेता के चयन पर मंथन
Modified Date: April 20, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: April 20, 2026 10:16 am IST

पटना, 20 अप्रैल (भाषा) नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) में नए नेता के चयन के लिए पार्टी विधायक दल की बैठक सोमवार को होने जा रही है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक पटना स्थित 1, अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के सरकारी आवास में आयोजित की जाएगी जिसमें जद(यू) के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान विधानमंडल दल के नेता और उपनेता का चुनाव किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, नए नेता के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कुछ नामों पर मंथन हो रहा है। हालांकि, अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे के अनुसार, बिहार की बदली हुई परिस्थितियों में यह बैठक जद(यू) की भावी रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जद(यू) अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी दल की भूमिका निभाएगी।

भाषा कैलाश

वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में