Lalu Yadav Health Update: अचानक बिगड़ी पूर्व सीएम लालू यादव की तबीयत, AIIMS रेफर, जानें हेल्थ अपडेट /image: Social Media
पटना। Lalu Yadav Health Update: आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना स्थित इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती ने बताया कि शनिवार को लालू यादव बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS जाएंगे।
Lalu Yadav Health Update मीसा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बल्ड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा था। इस वजह से चेक अप कराने आये थे, उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग ले जाया गया। वहां उनकी ईसीजी की गई। फिलहाल सब ठीक है। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा।
लालू प्रसाद यादव पहले से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। इसके अलावा नई दिल्ली AIIMS में उनकी हृदय सर्जरी और आंख की सर्जरी भी हो चुकी है। (Lalu Yadav Health Update)
ये भी पढ़ें