बिहार में वाम दल नौ विधानसभा सीट पर आगे

बिहार में वाम दल नौ विधानसभा सीट पर आगे

बिहार में वाम दल नौ विधानसभा सीट पर आगे
Modified Date: November 14, 2025 / 12:26 pm IST
Published Date: November 14, 2025 12:26 pm IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना में वाम दल नौ विधानसभा सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी थी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) लिबरेशन सात सीट पर आगे है, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) दो सीट पर आगे है। भाकपा (माले) लिबरेशन के उम्मीदवार दरौंदा, पालीगंज, आरा, डुमरांव, काराकाट, अरवल और घोसी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

दूसरी ओर, माकपा हायाघाट और विभूतिपुर सीट पर आगे है।

राज्य की 243 विधानसभा सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधान 190 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन केवल 49 सीट पर आगे है। दोनों वामपंथी दल ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक हैं।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में