Married Woman Love Affair: बिस्तर में प्रेमी के साथ ऐसा काम कर रही थी जेठानी, देखकर फटी रह गई देवरानी की आंखें, फिर..

Married Woman Love Affair: बिस्तर में प्रेमी के साथ ऐसा काम कर रही थी जेठानी, देखकर फटी रह गई देवरानी की आंखें, फिर..

Married Woman Love Affair: बिस्तर में प्रेमी के साथ ऐसा काम कर रही थी जेठानी, देखकर फटी रह गई देवरानी की आंखें, फिर..

Married Woman Love Affair | Photo Credit: IBC24 File

Modified Date: February 7, 2026 / 06:09 pm IST
Published Date: February 7, 2026 6:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कटिहार जिले के मनिहारी में प्रेमी ने आत्महत्या की
  • देवरानी ने जेठानी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया
  • पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

कटिहार: बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक देवरानी ने जेठानी को रंगे हाथ उसके प्रेमी  (Married Woman Love Affair) के साथ पकड़ लिया। जिसके बाद जेठानी के प्रेमी ने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने देवरानी और जेठानी दोनों को हिरासत में ले ली है।

Bihar News मिली जानकारी के अनुसार, मामला कटिहार जिले के मनिहारी का है। दरअसल, यहां रहने वाली एक महिला आरती का पिछले तीन सालों से एक युवक के साथ बात करती थी। दोनों की बातचीत इतनी बढ़ गई कि युवक उसके प्यार में पागल हो गया। इसी बीच शुक्रवार रात में पति रोमित पंडित घर पर नहीं था। तभी प्रेमी युवक ने महिला को फोन किया और कहा कि उसकी घर आ रहा है। जिसके बाद वो रात को 10 बजे महिला के घर पहुंच गया और दोनों कमरे में चले गए।

इस दौरान महिला की देवरानी घर पर थी। उन्होंने दोनों को एक ही बिस्तर पर देख लिया। आरती को लोकलाज का डर सताने लगा। वह खुद को फंसने से बचाने के लिए कमरे से बाहर निकल गई। फिर उसने विनायक को अंदर ही बंद कर कमरे के दरवाजे पर ताला मार दिया। इस दौरान युवक ने अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पहचान विनायक के रूप में हुई।

शनिवार की सुबह जब कमरे का ताला खोला तो विनायक फांसी के फंदा से लटका हुआ मिला। हंगामा होने के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक विनायक की मां आशा देवी और पिता मिथलेश पंडित को ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी।

माता-पिता और अन्य परिजन रोते बिलखते कुमारीपुर पहुंचे। उन्होंने प्रेमिका आरती पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना के सभी एंगल से जांच की जा रही है। दोनो महिला आरती और फुलो को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच में कुछ पाया गया तो उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।