बिहार में राजग के 160 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद: जीतन राम मांझी

बिहार में राजग के 160 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद: जीतन राम मांझी

बिहार में राजग के 160 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद: जीतन राम मांझी
Modified Date: November 14, 2025 / 11:45 am IST
Published Date: November 14, 2025 11:45 am IST

पटना, 14 नवंबर (भाषा) हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 160 से अधिक सीटें जीतेगा और सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक के रूप में उनकी पार्टी को छह सीटें मिलेंगी।

निर्वाचन आयोग के पूर्वाह्नन 11 बजे तक के आंकड़ों अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 166 सीटों पर आगे था, जो बहुमत के 122 के आंकड़े से काफी अधिक है। विपक्षी इंडिया गठबंधन 243 सीटों में से केवल 59 पर बढ़त बनाए हुए था।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने संवाददाताओं से कहा, “चुनावी नतीजे राजग को 160 से अधिक सीटें देते दिख रहे हैं। हम चार से पांच सीटों पर आगे है और हमें कम से कम छह सीटें मिलने की उम्मीद है।”

उन्होंने राजग के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन को दिया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग भी बधाई का पात्र है।

भाषा कैलाश

मनीषा हक

हक


लेखक के बारे में