(तस्वीर सहित)
पटना, 25 जुलाई (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार जनता की है और इसके मंत्री लोगों के “सेवक” हैं, जो उनकी उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा, “यह सरकार बिहार की जनता की है; हम आपके सेवक हैं। हम राज्य की जनता की उम्मीदों को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। हम अपन ऊपर जताए गए भरोसे का सम्मान करेंगे।”
सम्राट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बिहार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में 15 अप्रैल को कार्यभार संभाला था।
उन्होंने कहा कि इस दौरान लिए गए हर फैसले का मकसद जन-कल्याण, सुशासन और राज्य का सर्वांगीण विकास था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से परिकल्पित ‘समृद्ध बिहार’ के सपने को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
सम्राट ने कहा, “बिहार विकास के एक नये दौर में प्रवेश कर चुका है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्योग, कृषि, निवेश तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनसे एक विकसित बिहार की मजबूत नींव तैयार हुई है।”
उन्होंने कहा कि सरकार बिहार के 14 करोड़ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और राज्य को एक विकसित क्षेत्र में बदलने के लिए काम कर रही है।
सम्राट ने कहा, “इन परियोजनाओं से बिहार में सड़कें, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई, उद्योग, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे बेहतर होंगे, जिससे संतुलित और समावेशी विकास को गति मिलेगी।”
उन्होंने कहा, “आज 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्याल किया गया। इन परियोजनाओं से बिहार में सड़कें, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सिंचाई, उद्योग, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार आएगा, जिससे राज्य का संतुलित और समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।”
भाषा पारुल प्रशांत
प्रशांत