बिहार में मुख्यमंत्री का नाम राजग नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा: भाजपा

बिहार में मुख्यमंत्री का नाम राजग नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा: भाजपा

बिहार में मुख्यमंत्री का नाम राजग नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा: भाजपा
Modified Date: March 19, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:55 pm IST

पटना, 19 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि नीतीश कुमार के बाद संभावित नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी चर्चाओं के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में इस विषय पर कोई विवाद नहीं है और न ही यह फिलहाल चर्चा का विषय है।

पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री का नाम राजग का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा और वह निर्णय सभी सहयोगी दलों को स्वीकार्य होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग के वरिष्ठ नेता हैं और नए मुख्यमंत्री के चयन में उनकी सहमति भी ली जाएगी।

पटेल ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पटेल ने कहा कि भविष्य में जो भी मुख्यमंत्री होगा, उसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि राजग का लक्ष्य भारत को विकसित देश और बिहार को विकसित राज्य बनाना है तथा सभी को मिलकर इस दिशा में कार्य करना होगा।

पटेल ने कहा कि जब भी आवश्यकता होगी, राजग का नेतृत्व सामूहिक रूप से नए मुख्यमंत्री के नाम पर निर्णय लेगा।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में