FIR दर्ज होने के बाद भड़की नेहा सिंह राठौर, पेशाब कांड को लेकर हुआ था केस, जानें क्या है पूरा मामला
FIR दर्ज होने के बाद भड़की नेहा सिंह राठौर, पेशाब कांड को लेकर हुआ था केस, जानें क्या है पूरा मामला! Neha Singh Rathore FIR
सीधी। Neha Singh Rathore FIR इन दिनों मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड का मामला काफी चर्चें में है। आए दिन इस मामले में नया मोड आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर पेशाब कांड मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल और इंदौर में केस दर्ज हुआ है। दरअसल, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पेशाब कांड को लेकर एक ट्विट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। जानकारी के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने ‘एमपी में का बा’ करके एक ट्विट किया था। इसी को लेकर यह केस दर्ज हुआ है।
https://twitter.com/nehafolksinger/status/1676820713905471488?s=20
Neha Singh Rathore FIR शिकायत के अनुसार उनकी पोस्ट में सीधी घटना के आरोपी को आरएसएस की गणवेश पहना बताया गया है। यह शिकायत बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने की है। नेहा सिंह राठौर ने इस पर शुक्रवार (7 जुलाई) को अपना रिएक्शन भी दिया।
Read More: सरकारी दफ्तरों में काम ठप्प, इन मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा का हड़ताल
जानें नेहा सिंह राठौर ने क्या कहा?
नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट कर बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए लिखा- “मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भाजपा नेता ने आदिवासी व्यक्ति के सिर पर पेशाब किया। इस घटना की आलोचना करने पर मेरे विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!”
मैंने आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने का विरोध किया तो भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने मेरे खिलाफ़ FIR दर्ज़ करवा दी.
गजब है इनका आदिवासी प्रेम..!
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) July 7, 2023
क्या है पेशाब कांड
दरअसल, मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक प्रवेश शुक्ला नाम के शख्स ने एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया था। घटना को एक साल पहले का बताया गया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। आरोपी के घर को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं पीड़ित का पैर धुलकर उनका सम्मान किया।

Facebook


