निशांत कुमार तीन मई से पश्चिम चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करेंगे : उमेश कुशवाहा

निशांत कुमार तीन मई से पश्चिम चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करेंगे : उमेश कुशवाहा

निशांत कुमार तीन मई से पश्चिम चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करेंगे : उमेश कुशवाहा
Modified Date: April 28, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: April 28, 2026 6:47 pm IST

पटना, 28 अप्रैल (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत तीन मई को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से करेंगे।

कुशवाहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब भी नीतीश जी ने कोई यात्रा शुरू की, उन्होंने उसकी शुरुआत चंपारण की धरती से की। निशांत जी भी अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करेंगे, जहां वह चार मई तक दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि चंपारण के बाद यात्रा का अगला चरण सात मई को वैशाली जिले में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद के चरणों का विवरण समय आने पर दिया जाएगा।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा आने वाले तीन-चार दशकों की राजनीति की दिशा तय करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरा बिहार ऐसी नेतृत्व क्षमता की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है, जो समाज को साथ लेकर चल सके और राज्य को सद्भाव, सुशासन तथा विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा सके। निशांत जी बिहार की 14 करोड़ जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उनमें हमारे निर्विवाद नेता नीतीश कुमार जी के सभी गुण मौजूद हैं।’’

कुशवाहा ने कहा कि ‘सद्भाव’ का अर्थ सदइच्छा और भाईचारा है तथा निशांत कुमार लोगों के प्रति इन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा में निशांत कुमार के साथ मौजूद रहेंगे।

भाषा कैलाश

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में