हैदराबाद में जिंदा जले 11 प्रवासी मजदूर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

Ads

नीतीश कुमार ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को राज्य वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। Nitish Kumar condoles the death of 11 migrant labourers from the state in Hyderabad

  •  
  • Publish Date - March 23, 2022 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 03:13 PM IST

11 labor burnt alive

पटना, 23 मार्च । 11 labor burnt alive: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेलंगाना में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक गोदाम में लगी आग में राज्य के 11 प्रवासी मजदूरों की मौत पर बुधवार को अफसोस जताया।

11 labor burnt alive: नीतीश कुमार ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर को राज्य वापस लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

read more: महंगाई की मार! रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने सेक्स वर्कर का काम, इस देश में महिलाओं-पुरुषों की मजबूरी

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुखद घटना है। मुझे जानकारी मिली है कि तेलंगाना सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हम अलग से दो-दो लाख रुपये की मदद देंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में हमारे रेजीडेंट कमिश्नर को मृतकों के शवों को वापस लाने के लिए तेलंगाना के संपर्क में रहने को कहा गया है।’’

read more: यहां पार्ट-टाइम सेक्स वर्क करने को मजबूर यूनिवर्सिटी की छात्रा, बोली-‘शर्मिंदा हूं, लेकिन और क्या काम करूं?’

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी जो उसके ऊपरी मंजिल पर बने कमरे तक पहुंच गई जहां 12 प्रवासी कामगार सो रहे थे । इनमें से 11 की जल कर मौत हो गई और एक कामगार भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।