नीतीश ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की
नीतीश ने पटना में बिहार के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की
पटना, 18 अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में अपने उत्तराधिकारी सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की।
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ उपस्थित थे।
चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज बिहार के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिन्हें ‘जननेता’ के नाम से जाना जाता है, मेरे आधिकारिक आवास पर आए। मैंने उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।”
नीतीश कुमार (75) राज्यसभा के सदस्य बन गए, जिससे मुख्यमंत्री के रूप में उनका 20 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


