नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

Ads

नीतीश ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - January 28, 2024 / 11:33 AM IST,
    Updated On - January 28, 2024 / 11:33 AM IST

पटना, 28 जनवरी (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नयी सरकार के गठन तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा।

कुमार जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव के साथ राजभवन गए थे।

कुमार ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी विधायकों की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस्तीफा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नयी सरकार के गठन की संभावना है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना