नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ: मंत्री
नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ: मंत्री
पटना, आठ अप्रैल (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बिहार के मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुमार बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
जदयू नेता ने कहा, “राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री अब संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वह कल (दिल्ली के लिए) रवाना होंगे और उसके अगले दिन शपथ ग्रहण करेंगे।”
राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सवाल किये जाने पर चौधरी ने कहा, “यह उचित समय पर होगा। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे और उसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी मिलकर आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे।”
इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुमार के पुत्र निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में जगह दी जा सकती है। निशांत ने पिछले महीने जदयू की सदस्यता ली थी।
भाषा कैलाश
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


