अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई में ‘ड्रोन’ और प्रशिक्षित स्वान चाहते हैं नीतीश
अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई में ‘ड्रोन’ और प्रशिक्षित स्वान चाहते हैं नीतीश
पटना, सात फरवरी (भाषा) जहरीली शराब से बार-बार हो रही लोगों की मौत को लेकर आलोचना का सामना कर रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मद्य निषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अब ‘ड्रोन’ और प्रशिक्षित स्वान चाहते हैं।
कुमार ने सोमवार को आबकारी विभाग के अधिकारियों से मद्य निषेध कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानवरहित वायु यान (यूएएवी), जिन्हें ड्रोन भी कहा जाता है, स्वान दस्ता, मोटरबोट के उपयोग की संभावना तलाशने को कहा।
राज्य में अप्रैल 2016 से मद्य निषेध है।
भाषा
सुभाष देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


