बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर जल्द लगाए जाएंगे पैनिक बटन: एडीजी अमित लोढ़ा
बिहार में सार्वजनिक स्थलों पर जल्द लगाए जाएंगे पैनिक बटन: एडीजी अमित लोढ़ा
पटना, 20 मई (भाषा) बिहार पुलिस ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जल्द ही पैनिक बटन लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना या वारदात की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) तक पहुंच सके।
पुलिस की तकनीकी और संचार सेवाओं के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमित ने पुलिस मुख्यालय में स्थित सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पैनिक बटन दबाते ही सूचना तुरंत पीसीआर तक पहुंच जाएगी, जिससे राहत एवं बचाव दल तथा पुलिस घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सकेगी और पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीसीआर सेवा का दायरा और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा इसके प्रतिक्रिया समय को कम करना भी प्रमुख उद्देश्य है।
लोढ़ा ने बताया कि फिलहाल पीसीआर का औसत प्रतिक्रिया समय 11 मिनट है।
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब

Facebook


