पास के इलाके में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पटना चिड़ियाघर सात मार्च तक बंद

पास के इलाके में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पटना चिड़ियाघर सात मार्च तक बंद

पास के इलाके में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पटना चिड़ियाघर सात मार्च तक बंद
Modified Date: February 28, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: February 28, 2026 6:49 pm IST

पटना, 28 फरवरी (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के अधिकारियों ने शनिवार से 7 मार्च तक पर्यटकों के लिए चिड़ियाघर को बंद करने का निर्णय लिया है। यह कदम पास के एक शोध केंद्र से एकत्रित मुर्गी के नमूनों में एवीएन (एच5एन1) एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि होने के बाद उठाया गया है।

संजय गांधी जैविक उद्यान को पटना चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है।

पटना में जिला पशुपालन अधिकारी के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के कुक्कुट अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र में मुर्गियों से लिए गए नमूनों में एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई है।

चिड़ियाघर के निदेशक ने एक बयान में कहा, ‘चूंकि पटना चिड़ियाघर उस केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में आता है, जहां एच5एन1 का पता चला है, इसलिए एहतियात के तौर पर चिड़ियाघर को सात मार्च तक जनता के लिए तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है।’

बयान में कहा गया है कि यह कदम केंद्र सरकार की एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम, नियंत्रण और रोकथाम संबंधी कार्य योजना के अनुरूप उठाया गया है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में