आवेदन प्रक्रिया: नोटिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन शुरू होगी।
पदों की संख्या और वर्गीकरण
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5): 10,500 पद
मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8): 9,500 पद
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-12): 25,000 पद
पदों का प्रकार: शिक्षक और प्रधानाध्यापक दोनों शामिल हैं।
Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान में शिक्षा विभाग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जिसने कुल 44,500 पदों का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के माध्यम से लगभग 1,500 और पद जोड़े गए हैं।