(Tecno Pova 8 Pro Launched/ Image Credit: Tecno)
नई दिल्ली: Tecno Pova 8 Pro Launched: टेक्नो ने भारत में अपनी पोवा 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Pova 8 Pro 5G लॉन्च (Tecno Pova 8 Pro Launched) कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेस रेट डिस्प्ले और खास डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई पेमेंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है।
पोवा 8 प्रो 5G में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,208 x 2,644 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और यह 1.07 अरब रंगों को सपोर्ट करती है। फोन में 4nm पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G615 MC2 GPU और टेक्नो P1 चिप भी मिलती है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका (Tecno Pova 8 Pro Launched) पीछे दिया गया Alive Matrix डिस्प्ले है। इसमें 177 मिनी LED लगाए गए हैं जो नोटिफिकेशन और अलग-अलग गतिविधियों के दौरान लाइट इफेक्ट दिखाते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 49 से ज्यादा स्थितियों के लिए अलग-अलग ‘ब्रीदिंग लाइट’ इफेक्ट मिलते हैं। फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी ने दो बड़े OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। गर्मी को नियंत्रित करने के लिए इसमें 5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जिसमें OIS का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा (Tecno Pova 8 Pro Launched) मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo का भी सपोर्ट है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। फोन का वजन करीब 189 ग्राम है और इसे IP69K रेटिंग मिली है। जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।