Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder / Image Source : IBC24 / SOCIAL MEDIA
पटना: Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश के विभिन्न हॉस्टल और लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की आर्थिक दिक्कतों को समझते हुए, सांसद ने उन्हें मुफ्त LPG गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्रों की मदद करना है, जो संसाधनों के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं।
सांसद पप्पू यादव ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र-छात्राएं घर से बाहर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। Bihar Student छात्रों को बस अपना छोटा गैस सिलेंडर और कॉलेज का परिचय पत्र (ID Card) लेकर आना होगा। परिचय पत्र दिखाते ही उन्हें मुफ्त में गैस भरकर दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सांसद ने अपने सहयोगियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो छात्रों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे।
पप्पू यादव ने विशेष रूप से छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्रा को आपात स्थिति में रसोई गैस की आवश्यकता पड़ती है, तो वह अपना परिचय पत्र दिखाकर सहायता प्राप्त कर सकती है। Purnia MP Pappu Yadav News उनका कहना है की शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है और हमारी कोशिश है कि बेटियां सुरक्षित, आत्मविश्वासी और सक्षम बनें।”
बता दें कि इन दिनों मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रही जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को जागरूक रहने की अपील कर रही है, पप्पू यादव का यह कदम छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर पप्पू यादव का यह फैसला बिहार के शैक्षणिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-