Pune Ghazipur Summer Special Train 2026 : रेलवे ने दिया स्पेशल समर सरप्राइज! 17 अप्रैल से पटरी पर दौड़ने वाली है ये खास ट्रेन, 18 कोच के साथ सफर होगा आसान, तुरंत चेक करें शेड्यूल

Ghazipur और Pune के बीच अप्रैल 2026 में द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 18 कोच वाली विशेष सेवा शुरू की है।

Pune Ghazipur Summer Special Train 2026 : रेलवे ने दिया स्पेशल समर सरप्राइज! 17 अप्रैल से पटरी पर दौड़ने वाली है ये खास ट्रेन, 18 कोच के साथ सफर होगा आसान,  तुरंत चेक करें शेड्यूल

Pune Ghazipur Summer Special Train 2026 / Image Source : file

Modified Date: March 22, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: March 22, 2026 8:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अप्रैल में द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी।
  • ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
  • प्रवासी यात्रियों को टिकट में राहत मिलेगी।

गाजीपुर: Pune Ghazipur Summer Special Train 2026 रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल (Summer Vacation) के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पुणे से गाजीपुर सिटी और हडपसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक (Bi-Weekly) विशेष गाड़ी का संचालन अप्रैल महीने में किया जाएगा।

ट्रेन का शेड्यूल और समय सारिणी

गाड़ी संख्या 01431 पुणे से 17 से 28 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। Indian Railways यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी और जबलपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 15:40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद जौनपुर और औंड़िहार होते हुए शाम 19:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।वापसी में, गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को शाम 04:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उसी रूट से होते हुए दूसरे दिन शाम 16:20 बजे हडपसर पहुंचेगी।

कोच और सुविधाएं

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डिवीजन के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें शयनयान श्रेणी (Sleeper) के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) के 5, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC) का 1, साधारण श्रेणी (General) के 4 और एसएलआरडी (SLRD) के 2 कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन के चलने से महाराष्ट्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले प्रवासियों को टिकट मिलने में काफी आसानी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.