Home » Bihar » PM Modi Waved Gamcha Celebration in nitish kumar oath ceremony patna
PM Modi Waved Gamcha: शपथ नीतीश का, पर PM मोदी ने लूट ली महफिल… मंत्रियों को साथ खड़े होकर अनोखे अंदाज में जताया मतदाताओं का आभार.. देखें
Ads
PM Modi Waved Gamcha Celebration Live: जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ लिया। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए हैं।
PM Modi Waved Gamcha Celebration Live: पटना: आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बिहार कैबिनेट के 25 साथी मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस भव्य समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उनके अलावा NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सहयोगी दल के नेता और दूसरे नेतागण भी मौजूद रहे।
Bihar New Cabinet Ministers Full List: मंच से लहराया PM ने गमछा
शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश के साथ उपस्थित जनसमूह का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। लेकिन इतना ही काफी नहीं था। उन्होंने सभी नए मंत्रियों को अपने करीब बुलाया और फिर अपना गमछा हवा में लहराकर आमजनों का आभार जताया। पीएम ने जैसे ही अपने गले से गमछा निकाला, सभी ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और उन्होंने भी गमछा हवा में लहराकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।
Patna, Bihar: Prime Minister Narendra Modi waves his ‘gamchha’ at Gandhi Maidan, Patna, following the oath-taking ceremony of CM Nitish Kumar and his cabinet pic.twitter.com/KYXQXOazV2
PM Modi Waved Gamcha Celebration Live: बता दें कि, बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के साथ ही सरकार के 26 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। बीजेपी के कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लिया है।
बात करें मंत्रिपद के बंटवारे की तो बीजेपी के कोटे से नई सरकार में 14 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा सात मंत्रियों ने शपथ लिया है। जीतनराम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के कोटे से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।
Nitish Kumar Shapath Grahan: 26 मंत्रियों ने ली शपथ
PM Modi Waved Gamcha Celebration Live: जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ लिया। चिराग की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए हैं। नीचे देखें दल के अनुसार नीतीश के मंत्रियों के नाम।