Sarkari Shikshak Barkhast News स्कूल ​खुलते ही शिक्षकों पर गिरी गाज! 3,035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, ब्याज समेत वसूले जाएंगे सैलरी के तौर पर दिए गए पैसे

Sarkari Shikshak Barkhast News स्कूल ​खुलते ही शिक्षकों पर गिरी गाज! 3,035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, ब्याज समेत वसूले जाएंगे सैलरी के तौर पर दिए गए पैसे

Sarkari Shikshak Barkhast News स्कूल ​खुलते ही शिक्षकों पर गिरी गाज! 3,035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, ब्याज समेत वसूले जाएंगे सैलरी के तौर पर दिए गए पैसे

Sarkari Shikshak Barkhast News स्कूल ​खुलते ही शिक्षकों पर गिरी गाज! 3,035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, ब्याज समेत वसूले जाएंगे सैलरी के तौर पर दिए गए पैसे / Image: AI GeneratedSarkari Shikshak Barkhast News स्कूल ​खुलते ही शिक्षकों पर गिरी गाज! 3,035 सरकारी शिक्षक बर्खास्त, ब्याज समेत वसूले जाएंगे सैलरी के तौर पर दिए गए पैसे / Image: AI Generated

Modified Date: July 9, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: July 9, 2026 3:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फर्जी डिग्री मामले में 3,035 शिक्षकों को बर्खास्त करने की तैयारी
  • 1,830 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज
  • फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों से ब्याज सहित वेतन वसूला जाएगा

पटना: Sarkari Shikshak Barkhast News नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में रौनक लौट गई है। छात्र-छात्राएं एक बार फिर मौज-मस्ती छोड़कर पढ़ाई में जुट गए हैं। लेकिन दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 1,830 से एफआईआर दर्ज करवाएं हैं और 3,035 शिक्षकों को बर्खास्त करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ये सभी शिक्षक फर्जी डिग्री के फेर में फंस गए थे और गलत तरीके से नौकरी हासिल किए थे। तो चलिए जानते हैं विभाग के सामने कैसे आया फर्जी शिक्षकों का फर्जीवाड़ा?

3,035 शिक्षक बर्खास्त

Sarkari Shikshak Barkhast News मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग को लंबे समय से फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वालों की शिकायत सामने आ रही थी। शिकायत के आधार पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने निगरानी टीम का गठन किया। निगरानी कर रही टीम ने पाया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत कई लोगों ने ऐसे कॉलेज से डिग्री हासिल की है जो कभी थी ही नहीं। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों के कॉलेज तो असली थे, लेकिन उनके दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे। फर्जी डिग्री के आधार पर ​नौकरी पाने वाले शिक्षकों की निगरानी टीम ने सूची तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दी है, जिसके बाद कार्रवाई लगातार जारी है।

फर्जी शिक्षकों की खुली कुंडली

फर्जी शिक्षकों की सूची आने के बाद शिक्षा विभाग ने 3,035 सरकारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। साथ ही 1,830 एफआईआर भी दर्ज किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं शिक्षा विभाग ने अब इन फर्जी शिक्षकों से अब तक उठाए गए वेतन और मानदेय की सूद (ब्याज) समेत वसूली करने का फैसला लिया है। वहीं, फर्जी शिक्षकों की सूची सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

खुद ही इस्तीफा देकर भाग रहे फर्जी

दूसरी ओर जैसे ही विभाग ने सूची तैयार कर कानूनी कार्रवाई और ‘सूद समेत वेतन वसूली’ का डंडा चलाया, फर्जी शिक्षकों में खौफ बैठ गया। खुद को कानूनी पचड़े और जेल जाने से बचाने के लिए कई शिक्षकों ने कार्रवाई होने से पहले ही चुपचाप अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि, विभाग साफ कर चुका है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"