प्रधानमंत्री मोदी ने देश को लूटा है: राबड़ी देवी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को लूटा है: राबड़ी देवी

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को लूटा है: राबड़ी देवी
Modified Date: October 30, 2025 / 06:59 pm IST
Published Date: October 30, 2025 6:59 pm IST

पटना, 30 अक्टूबर (भाषा) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस तंज पर कड़ी प्रतिक्रिया दी कि जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सत्ता में था तो बिहार में ‘‘शोरूम से वाहन लूटे गये थे’’।

इस टिप्पणी को राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी एवं पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती की शादी के दौरान हुई एक घटना के अप्रत्यक्ष संदर्भ के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें समारोह के लिए कई नये वाहनों को शोरूम से कथित तौर पर जबरन बाहर निकाल लिया गया था।

जब प्रधानमंत्री के आरोप पर राबड़ी देवी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘उन्हें (मोदी) ही चोर कहा जाना चाहिए। उन्होंने देश को लूटा है।’’

राबड़ी देवी 1997 तक गृहिणी थीं, जब उनके पति एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने चारा घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोप-पत्र के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस कथित घटना के लिए अक्सर राबड़ी देवी के भाइयों साधु यादव और सुभाष यादव को दोषी ठहराया जाता रहा है। साधु और सुभाष अब अपनी बहन से दूरी बना चुके हैं लेकिन जब वह (राबड़ी) मुख्यमंत्री थीं, तब उनका काफी दबदबा था।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में