पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों से मिले तेजस्वी, राजद की ओर से समर्थन दिया

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों से मिले तेजस्वी, राजद की ओर से समर्थन दिया

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों से मिले तेजस्वी, राजद की ओर से समर्थन दिया
Modified Date: August 21, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: August 21, 2026 6:34 pm IST

पटना, 21 अगस्त (भाषा) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे छात्रों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से मुलाकात करके उनके आंदोलन को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से समर्थन दिया।

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) के अभ्यर्थी, पीएचडी धारक और विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षक गर्दनीबाग में अलग-अलग मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।

यादव ने कहा, “हम यहां प्रदर्शन कर रहे सभी छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े हैं। हम लगातार सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की अपील करते रहे हैं। कुछ दिन पहले भी हम सड़कों पर उतरे थे और जरूरत पड़ी तो फिर उतरेंगे।”

उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराना, प्रश्नपत्र लीक रोकना, समय पर परीक्षाएं आयोजित करना तथा किसी भी प्रकार की धांधली और गड़बड़ी नहीं होने देना सरकार की जिम्मेदारी है।

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, “छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। हम सभी मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे और इस अक्षम सरकार को हटाएंगे।”

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में