होली पर प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें: नितिन नवीन
होली पर प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें: नितिन नवीन
पटना, तीन मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को लोगों से होली के अवसर पर प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंचे नवीन ने पार्टी की पटना महानगर इकाई के होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। इस अवसर पर लोगों को प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “मेरे लिए बिहार आए बिना होली अधूरी है। मैं यहां अपने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाता हूं।”
इस कार्यक्रम में राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार में राजग सरकार के कई अन्य मंत्री उपस्थित थे।
नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं।
भाषा कैलाश जोहेब
जोहेब

Facebook


