BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल में मुसलमानों समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई: तेजस्वी

कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल में मुसलमानों समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई: तेजस्वी

Bhasha
Published: 04 May 2024 | 11:24 pmModified: 04 May 2024 | 11:24 pm

दरभंगा, चार मई (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल के दौरान मुसलमानों सहित पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शुरू किया गया था।

राजद नेता यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे पर कही कि उनके पिता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने मुसलमानों के लिए आरक्षण शुरू करने की मांग की थी।

यादव ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘ ऐसा लगता है प्रधानमंत्री कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने पर तुले हुए हैं। मुझे आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू चुप क्यों है।’’

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस की मंशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर ‘‘डाका’’ डालने और इसे मुसलमानों को देने की है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए यादव ने कहा, ‘‘हमने राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित जातियों के लिए आरक्षण 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया है। हमने केंद्र से इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने का अनुरोध किया था लेकिन केंद्र की राजग सरकार ने ऐसा नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?’’

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा ‘‘ यह मिथिला क्षेत्र गंगा-जमुनी तहजीब वाला क्षेत्र है। प्रधानमंत्री को लोगों से जुड़े मुद्दों पर बात करनी चाहिए। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज का क्या हुआ।’’

भाषा अनवर शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल में मुसलमानों समेत सभी वर्गों के लिए आरक्षण की शुरुआत हुई: तेजस्वी

People also search for:BiharElectionLStejasswi
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

गंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर

01 Oct 2026 | 10:03 pm
गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई

01 Oct 2026 | 8:42 pm
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 5:33 pm
गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

गडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया

01 Oct 2026 | 4:10 pm
सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई

01 Oct 2026 | 2:53 pm