RJD Misa Bharti Statement: 'चिराग पासवान और मांझी को इस्तीफा दे देना चाहिए...' आखिर किस बात पर भड़कीं सांसद मीसा भारती, कहा- सामान्य सीट से चुनाव लड़ें /image: AI Generated
पटना। Misa Bharti Statement: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पार्टी) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan Reservation) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi Reservation) के बीच आरक्षण को लेकर आरोप प्रत्यारोप पर अब राजद सांसद मीसा भारती (RJD MP Misa Bharti) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण पर बात करनी ही है तो इन नेताओं को पहले अपना इस्तीफा दे देना चाहिए और सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।
Misa Bharti Statement राजद सांसद मीसा भारती ने आरक्षण के विषय पर कहा, “आरक्षण की वही लोग बात कर रहे हैं जो खुद सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ते हैं। चिराग पासवान भी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ते हैं, जीतन राम मांझी का भी पूरा परिवार सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ता है। यदि आरक्षण पर बात करनी ही है तो ये लोग पहले इस्तीफा दे दें और सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। फिर आरक्षण की बात करें… इनकी खुद की रीड़ की हड्डी कुछ बची नहीं है। न तो ये लोग बिहार के मुद्दे पर बोलते हैं, न ही छात्रों की मुद्दे पर बोलते हैं…”
#WATCH | पटना, बिहार | राजद सांसद मीसा भारती ने आरक्षण के विषय पर कहा, "आरक्षण की वही लोग बात कर रहे हैं जो खुद सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ते हैं। चिराग पासवान भी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ते हैं, जीतन राम मांझी का भी पूरा परिवार सुरक्षित सीटों से चुनाव लड़ता है। यदि आरक्षण पर बात… pic.twitter.com/liTfTc68xH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 30, 2026
चिराग पासवान और जीतन राम माझी ने अनुसूचित जाति आरक्षण के भीतर सबसे वंचित दलित समुदायों के लिए एक उप-श्रेणी की मांग को लेकर बहस हो गई। शनिवार को चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और उनके बेटे, जो बिहार सरकार में मंत्री है संतोष कुमार द्वारा कोटा के भीतर कोटा के विचार का समर्थन करने पर आपत्ति जताई। पासवान ने उन्हें इस्तीफा देने और अनारक्षित सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
Lok Sabha Election Reserved Seat चिराग पासवान के इस बयान पर सांसद मांझी ने जवाब देते हुए कहा कि उनको सबसे हाशिए पर पड़े दलित समुदायों के लक्षित विकास की आवश्यकता को न समझने के लिए इस्तीफा दे देना चाहिए।
ये भी पढ़ें