CG GOVT Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी, कर्मचारियों को लगातार तीन दिन मिलेगी छुट्टी / image: AI Generated
रायपुर: CG GOVT Holiday September 4, 2026: छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। हरेली के बाद रक्षाबंधन और अब हलषष्ठी फिर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलने वाली है। इस दौरान प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में सरकार ने पहले ही अपने सरकारी कैलेंडर में छुट्टी घोषित कर दिया है।
CG GOVT Holiday September 4, 2026 मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार 2 सितंबर को हलषष्ठी के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया है। जबकि 4 सितंबर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित क गई है। ऐसे में 4 सितंबर को सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगे। जबकि हलषष्ठी के अवकाश का फैसला स्थानीय प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। प्रशासन तय करेगी के जिले के स्कूलों और सरकारी संस्थाओं में छुट्टी रहेगी या नहीं।
वहीं, अगर देखा जाए तो गुरुवार के बाद से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है, क्योंकि शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और फिर शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी संस्थाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यानि एक बात तो तय है कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है।