राजद ने ‘परिवारवाद’ पर साधा निशाना, राजनीतिक परिवारों से जुड़े 10 मंत्रियों की सूची जारी की

राजद ने ‘परिवारवाद’ पर साधा निशाना, राजनीतिक परिवारों से जुड़े 10 मंत्रियों की सूची जारी की

राजद ने ‘परिवारवाद’ पर साधा निशाना, राजनीतिक परिवारों से जुड़े 10 मंत्रियों की सूची जारी की
Modified Date: November 20, 2025 / 09:11 pm IST
Published Date: November 20, 2025 9:11 pm IST

पटना, 20 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बृहस्पतिवार को नये मंत्रिमंडल में शामिल हुए उन 10 मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए, जो विभिन्न राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते हैं।

पार्टी ने इस सूची को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए तंज कसा कि ये सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से “बिहार की राजनीति से परिवारवाद खत्म कर नया बिहार बनाएंगे।”

राजद ने जिन मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, उनमें सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन शामिल हैं।

पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि यह सूची बताती है कि सत्ता पक्ष परिवारवाद के खिलाफ अपने दावे के विपरीत राजनीतिक परिवारों से जुड़े नेताओं को ही प्राथमिकता दे रहा है।

इससे पहले तेजस्वी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर नीतीश कुमार को बधाई दी।

उन्होंने लिखा, “नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों को शुभकामनाएं। आशा है कि नयी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।”

भाषा कैलाश

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में