बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Ads

बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 03:28 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 03:28 PM IST

पटना, सात जून (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, भागवत पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वह मुंगेर रवाना होंगे, जहां वह तीन दिन यानी नौ जून तक ठहरेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भागवत का स्वागत किया।

भागवत के मुंगेर दौरे को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

आरएसएस सूत्रों के मुताबिक, भागवत का यह तीन दिवसीय दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों ने कहा, “मुंगेर प्रवास के दौरान वह स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे, ‘संघ शिक्षा वर्ग’ में भाग लेंगे तथा विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मुंगेर के पुरानीगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में आयोजित होगा।”

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरएसएस प्रमुख के आगमन को लेकर स्थानीय स्वयंसेवकों में काफी उत्साह है।

सूत्रों के अनुसार‍, फिलहाल मुंगेर में जारी तीन प्रशिक्षण सत्रों में लगभग 700 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन सत्रों का उद्देश्य संगठनात्मक क्षमता बढ़ाना, नेतृत्व कौशल को मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप