नीतीश समेत जद(यू) के वरिष्ठ नेता भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए
नीतीश समेत जद(यू) के वरिष्ठ नेता भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए
(फोटो सहित)
पटना, 26 अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत तथा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में भामाशाह जयंती मनाने के कार्यक्रम में भाग लिया।
भामाशाह 16वीं शताब्दी में मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मंत्री और करीबी सहयोगी थे। वह राणा प्रताप को सेना का पुनर्गठन करने और मुगल साम्राज्य के खिलाफ प्रतिरोध जारी रखने में मदद करने के लिए अपनी संपूर्ण संपत्ति दान करने के लिए जाने जाते हैं।
चौधरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है जब हम इस तरह का आयोजन कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग लिया, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण जल्दी चले गए।’’
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर कुमार की उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित निशांत ने कहा कि वह अगले महीने से पश्चिम चंपारण जिले से शुरू करते हुए राज्य की यात्रा करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं पूरे बिहार की यात्रा करूंगा ताकि लोगों को पिछले 20 वर्षों में मेरे पिता द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जागरूक कर सकूं। जो भी काम बचा है, हम उसे पूरा करेंगे।’’
भाषा आशीष रंजन
रंजन

Facebook


