तेजप्रताप ने दीपके से बिहार आने की ‘विशेष अपील’ की, भाजपा को सत्ता से हटाने में मदद मांगी

तेजप्रताप ने दीपके से बिहार आने की ‘विशेष अपील’ की, भाजपा को सत्ता से हटाने में मदद मांगी

तेजप्रताप ने दीपके से बिहार आने की ‘विशेष अपील’ की, भाजपा को सत्ता से हटाने में मदद मांगी
Modified Date: July 25, 2026 / 09:44 pm IST
Published Date: July 25, 2026 9:44 pm IST

पटना, 25 जुलाई (भाषा) बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके से राज्य का दौरा करने और सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने में मदद करने की अपील की।

पिता लालू प्रसाद की पार्टी राजद से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने ‘जनशक्ति जनता दल’ बनाया था।

तेजप्रताप ने यह अपील सोशल मीडिया पर की। यह अपील तब की गई जब कॉजपा ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में अपना विरोध-प्रदर्शन खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं, तेजप्रताप यादव, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से विशेष अपील करता हूं कि वह तुरंत बिहार की धरती पर आएं।’’

इससे पहले दिन में, तेजप्रताप को वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन करने के कारण पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।

तेजप्रताप ने राज्य की ‘‘मौजूदा राजनीतिक स्थिति’’ पर चिंता जताते हुए एक ‘‘मजबूत जन-आंदोलन’’ की जरूरत पर जोर दिया, जो ‘‘सम्राट चौधरी की सरकार को उखाड़ फेंके’’।

इस बीच, एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दीपके को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह पटना जाने का इरादा रखते हैं। पटना में इस सप्ताह की शुरुआत में छात्रों ने कॉजपा के आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में