खगड़िया में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत

Ads

खगड़िया में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, सीआईएसएफ जवान समेत तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 11:53 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 11:53 AM IST

खगड़िया, 30 अप्रैल (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में बृहस्पतिवार की सुबह गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया, जिससे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा महेशखूंट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ऑटो में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया तथा ऑटो चालक टांकेश मुनि के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बिपिन चौरसिया सीआईएसएफ के जवान थे और छुट्टी पर अपनी पत्नी के साथ घर आए हुए थे। वह ड्यूटी पर लौटने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे स्टेशन जाने हेतु घर से निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा