टाइटन का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 1,777 करोड़ रुपये पर

Ads

टाइटन का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 63 प्रतिशत बढ़कर 1,777 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 05:26 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 05:26 PM IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) आभूषण एवं घड़ी विनिर्माता टाइटन कंपनी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 62.87 प्रतिशत बढ़कर 1,777 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि मुख्य रूप से आभूषण कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,091 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 40.31 प्रतिशत बढ़कर 20,787 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,814 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 19,075 करोड़ रुपये रहा।

टाइटन के कुल कारोबार में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले आभूषण कारोबार की आय वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 29.73 प्रतिशत बढ़कर 19,002 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 14,647 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय भी 29.3 प्रतिशत बढ़कर 21,502 करोड़ रुपये रही।

भाषा यासिर रमण

रमण