Patna Road Accident News:डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार SUV, दंपती समेत इतने लोगों की मौके पर हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Ads

Patna Road Accident News: पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में डिवाइडर से SUV टकरा गई। इस हादसे में दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 03:02 PM IST

Patna Road Accident News|| Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में डिवाइडर से SUV टकरा गई।
  • इस हादसे में दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ है भीषण सड़क हादसा।

Patna Road Accident News: पटना: बिहार के पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक एसयूवी के सड़क डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से दंपती और उनके चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव के समीप एनएच-31 पर मंगलवार सुबह हुआ।

कैसे हुआ सड़क हादसा?

मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल ने कहा, “वाहन में सवार तीनों लोगों, जिनमें एक विवाहित दंपती और उनका चालक शामिल था, की दुर्घटना में मौत हो गई। (Patna Road Accident News) एसयूवी में इनके अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था।” उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन अनियंत्रित हो गया या चालक को झपकी आ गई, जिससे एसयूवी राजमार्ग के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

Patna Road Accident News:  थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों के परिजनों से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

बागपत में हुआ था भीषण हादसा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। यहां राजस्थान से आ रही एक पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में कुल 12 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-