Bihar JDU President News: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाते ही इस नेता को मिली JDU की कमान, सियासी घमासान के बीच हुआ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, जल्द घोषित हो सकती है कार्यकारिणी

Bihar JDU President News: उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जद(यू) की बिहार इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

Bihar JDU President News: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाते ही इस नेता को मिली JDU की कमान, सियासी घमासान के बीच हुआ प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, जल्द घोषित हो सकती है कार्यकारिणी

 Bihar JDU President News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 6, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: March 6, 2026 7:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार बिहार JDU के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
  • प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार 'मुन्ना' और परमहंस कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा।
  • उमेश कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों के समक्ष चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

Bihar JDU President News: पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उमेश सिंह कुशवाहा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जद(यू) की बिहार इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार ‘मुन्ना’ और परमहंस कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा।

निर्विरोध चुनाव जीते उमेश कुशवाहा

इससे पहले, उमेश कुशवाहा ने प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारियों के समक्ष चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। (Bihar JDU President News) निर्धारित समय-सीमा तक इस पद के लिए उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके बाद तय जांच प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें निर्विरोध जद(यू) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर प्रस्तावक के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक लेसी सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक रत्नेश सदा, पूर्व मंत्री एवं विधायक शीला मंडल और डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं।

तीसरी बार जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात

Bihar JDU President News: नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि पार्टी के नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में उन्हें लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है। जदयू अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि, नीतीश कुमार के नेतृत्व में वह संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय तथा (Bihar JDU President News)  गतिशील बनाने के लिए निरंतर काम करेंगे तथा ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

समर्पण के साथ करेंगे दायित्वों का समर्थन

उन्होंने कहा कि पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ और पार्टी के (Bihar JDU President News) राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक भगवान सिंह कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.