देश में अद्यतन जातिगत जनगणना समाज के सभी वर्गों के लिए फायदेमंद होगा : नीतीश
देश में अद्यतन जातिगत जनगणना समाज के सभी वर्गों के लिए फायदेमंद होगा : नीतीश
पटना, 17 अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश में तत्काल अद्यतन जातिगत जनगणना कराने की कांग्रेस की मांग का समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के लिए फायदेमंद होगा।
देश में तत्काल अद्यतन जाति जनगणना कराने की कांग्रेस की मांग के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जाति आधारित गणना तो हमलोग कर रहे हैं लेकिन जातीय आधारित जनगणना की मांग हमने पहले केन्द्र से की थी। वर्ष 2011 में जो जनगणना हुई, उसकी रिपोर्ट जारी नहीं की गई। उसके बारे में ये पता चला कि वो ठीक से नहीं हुई थी।’’
उन्होंने कहा कि बिहार में इस मुद्दे पर सभी दलों का एक मत था। वर्ष 2019 में बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में जातीय जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित हुआ था, लेकिन केंद्र की ओर से कहा गया कि आपलोग अपने स्तर पर करिये, तो हमलोग अपने स्तर से करवा रहे हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अद्यतन जाति जनगणना कराने की मांग की थी ।
भाषा अनवर
रंजन
रंजन

Facebook


