बिहार के लखीसराय में सोमवार को हुयी गोलीबारी में घायल महिला की मौत

बिहार के लखीसराय में सोमवार को हुयी गोलीबारी में घायल महिला की मौत

बिहार के लखीसराय में सोमवार को हुयी गोलीबारी में घायल महिला की मौत
Modified Date: November 21, 2023 / 09:34 pm IST
Published Date: November 21, 2023 9:34 pm IST

पटना, 21 नवंबर (भाषा) बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी करने की घटना में घायल महिला ने पटना के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

लखीसराय जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरने वाली महिला दुर्गा झा (24) ने मंगलवार को यहां एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

लखीसराय में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में दुर्गा के परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

घटना लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले में उस समय हुयी जब जब परिवार छठ पूजा करने के बाद पास के घाट से वापस लौट रहा था।

हमलावर की पहचान आशीष चौधरी के रूप में हुई है जो पीड़ित परिवार के घर के ठीक सामने रहता था ।

इस हमले में दुर्गा और उनके पिता शशि भूषण तथा भाभी प्रीति और लवली जख्मी हो गए थे जबकि उसके दो बड़े भाई चंदन और राज नंदन मारे गए थे।

पुलिस ने आशीष चौधरी के दो करीबी सहयोगियों – उमेश साव तथा राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में अन्य से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि उमेश ने आशीष को हथियार मुहैया करवाए थे जबकि राजन छठ घाट से पीड़ित परिवार के बारे में उसे सूचना दे रहा था।

बयान के अनुसार पुलिस टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियुक्त आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा अनवर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में