BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया
Bhasha
Published: 19 Dec 2025 | 3:02 pmModified: 19 Dec 2025 | 3:02 pm

बीजापुर, 19 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के आदवाड़ा-कोटमेटा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर बीजापुर के जिला रिजर्व गार्ड के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह छह बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव, एक.303 राइफल, नौ एमएम पिस्तौल, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमेटी सदस्य फगनू माड़वी (35) के रूप में हुई है जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि 2025 में सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप बस्तर में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

उन्होंने कहा कि माओवादी संगठन का पूरा तंत्र बिखर चुका है और हिंसा या दहशत फैलाने के उनके किसी भी प्रयास का अब कोई असर नहीं रह गया है।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी सक्रिय नक्सलियों से हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

बृहस्पतिवार को सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुल 12 लाख रुपये के इनामी तीन माओवादियों को मार गिराया था जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल थी।

इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 285 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 256 बस्तर क्षेत्र में मारे गए, जिसमें बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा सहित सात जिले शामिल हैं।

वहीं 27 अन्य रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए हैं।

भाषा सं संजीव खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm