Bijapur Naxal Operation Video: नक्सली घात का पर्दाफाश! जवानों के लिए खोदे गए थे मौत के गड्ढे, गृहमंत्री ने ऑपेरशन का वीडियो किया पोस्ट
नक्सली घात का पर्दाफाश! जवानों के लिए खोदे गए थे मौत के गड्ढे…Bijapur Naxal Operation Video: Naxal ambush exposed! ‘Death pits’ were dug for

Bijapur Naxal Operation Video | Image Source | IBC24
- नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता,
- स्पाइक होल का जाल सुरक्षाबलों ने किया नाकाम,
- गृहमंत्री ने ऑपेरशन का वीडियो किया पोस्ट,
बीजापुर: Bijapur Naxal Operation Video: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सबसे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है। बीजापुर जिले में नक्सली अब अपना ठिकाना छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xपर एक वीडियो साझा कर नक्सलियों की कायराना हरकत का खुलासा किया है।
Bijapur Naxal Operation Video: गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने जंगलों में "स्पाइक होल" यानी लोहे की कीलों से भरे खतरनाक गड्ढे तैयार किए थे, ताकि जवान ऑपरेशन के दौरान इन जालों में फंस जाएं। लेकिन सुरक्षाबलों ने सतर्कता दिखाते हुए इन जालों को समय रहते पहचान लिया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया।गृह मंत्री ने कहा की स्पाइक होल जैसे इन खतरनाक गड्ढों में सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं हमारे मासूम ग्रामीण, आदिवासी भाई-बहन और जानवर। ये सिर्फ जाल नहीं, जीवन छीनने वाली क्रूरता है। उन्होंने सुरक्षाबलों की सतर्कता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यह नक्सलियों के मंसूबों पर एक और करारा प्रहार है।
नक्सल ऑपरेशन में लगे जवानों को फंसाने के लिए नक्सलियों के बनाए थे “स्पाइक होल”, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कायराना हरकत को किया फेल।
"स्पाइक होल" जैसे इन खतरनाक गड्ढों में सबसे ज्यादा शिकार बनते हैं हमारे मासूम ग्रामीण, आदिवासी भाई-बहन और जानवर। ये सिर्फ जाल नहीं, जीवन छीनने… pic.twitter.com/1wLr6ZAaMH
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) May 4, 2025
क्या होते हैं स्पाइक होल?
Bijapur Naxal Operation Video: स्पाइक होल ऐसे गड्ढे होते हैं जिनमें नीचे की ओर तेज़ लोहे की कीलें या बांस की नुकीली छड़ियां लगाई जाती हैं। इन गड्ढों को पत्तों या मिट्टी से ढक दिया जाता है ताकि ये दिखाई न दें। इनका इस्तेमाल नक्सली जवानों को घायल करने या मारने के लिए करते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्पाइक होल वे गड्ढे होते हैं जिनमें नुकीली लोहे की कीलें या बांस की छड़ें लगाई जाती हैं, जो किसी को घायल करने या मारने के उद्देश्य से जंगलों या रास्तों में छिपाकर रखे जाते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bijapur Naxal Operation Video: Naxal ambush exposed! Death pits
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm