छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, एक जवान की मृत्यु
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, एक जवान की मृत्यु
बीजापुर, तीन दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया तथा इस घटना में एक जवान की भी मृत्यु हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले के गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी चल ही रही है।
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया तथा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की भी मृत्यु हो गयी एवं एक अन्य जवान घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंगालूर क्षेत्र के जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रवाना किया गया था और इस दल को देखते ही नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि उसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
अधिकारियों के अनुसार अब तक घटनास्थल से पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अभियान के दौरान डीआरजी के एक जवान की भी जान चली गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभियान अब भी जारी है तथा इस संबंध में अधिक जानकारियां जुटायी जा रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 268 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 239 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए। वहीं 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए ।
भाषा सं संजीव राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर, एक जवान की मृत्यु
BIJAPUR
और भी पढ़ें ›
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm