Road Accident News: फिर खून से लाल हुई सड़क, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरतफरी
Road Accident News: फिर खून से लाल हुई सड़क, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, मची अफरतफरी

UP Road Accident News | Photo Credit: IBC24
बिजनौर: बिजनौर जिले में हरिद्वार रोड पर बुधवार तड़के सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडावर थाना प्रभारी राजकुमार सरोज के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हमीदपुर गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठी तीन वर्षीय बच्ची मिष्टी की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दो लोग अंकित नरवाल (35) और सौरभ राजपूत (33) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में अमरोहा जिले का एक परिवार सवार था जो अपने बच्चे के मुंडन के लिए हरिद्वार जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Three people died in Bijnor road accident
BIJNOR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm