BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur News: कांग्रेस की महिला पार्षद और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Bilaspur News: बिलासपुर नगर निगम के तिफरा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने स्थानीय कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के अगुवाई में मंगलवार को नगर निगम विकास भवन का घेराव …

Bilaspur News, image source: ibc24

Bilaspur News, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Aug 2025 | 4:58 pmModified: 20 Aug 2025 | 5:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. मंगलवार को नगर निगम विकास भवन का घेराव
  2. मेयर चैंबर के बाहर खाली मटका फोड़ दिया
  3. हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने का काम

​बिलासपुर: Bilaspur News, बिलासपुर में नगर निगम विकास भवन का घेराव करना कांग्रेस पार्षद और उसके पति को भारी पड़ गया है। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद और पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पार्षद दंपत्ति के खिलाफ हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार को नगर निगम विकास भवन का घेराव

दरअसल, बिलासपुर नगर निगम के तिफरा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने स्थानीय कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के अगुवाई में मंगलवार को नगर निगम विकास भवन का घेराव किया था। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान क्षेत्र की पानी, बिजली की समस्या और निगम अधिकारियों के अफसरशाही के विरोध में प्रदर्शन करते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार को जाम कर दिया था।

read more:  Parliament Monsoon Session: 'मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा', संसद में विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़ी तो भड़के बीजेपी नेता रवि किशन, कही ये बात 

Bilaspur News, पार्षद साहू इस बीच विरोध में मेयर चैंबर के बाहर तक पहुंच गईं थीं और केबिन के बाहर खाली मटका फोड़ दिया था। इस बीच प्रदर्शनकारियों और निगम अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। बाद में निगम कर्मचारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद गायत्री साहू और पति लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में FIR की कार्रवाई की गई है।

read more:  Rani Upadhyay Missing: मां की तलाश में भटक रही बेटी, रानी उपाध्याय कई दिनों से लापता, प्राची ने MP पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

पार्षद दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जानकारी के अनुसार, महापौर सचिवालय में कार्यरत शेख अमीन ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि विरोध के दौरान हंगामा, तोड़फोड़ और शासकीय कार्य में बाधा डालने का काम किया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने ने पार्षद गायत्री साहू और लक्ष्मीनाथ साहू के खिलाफ धारा 126 (2), 221, 329 (4) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur News: FIR registered against Congress woman councilor and her husband under serious sections, know what is the whole matter

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm