GGU Namaz Controversy: इस विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को जबरदस्ती पढ़ाया गया नमाज! पुलिस ने 24 घंटे में मांगा जवाब, प्रशासन पर उठे सवाल
इस विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों को जबरदस्ती पढ़ाया गया नमाज…GGU Namaz Controversy: Hindu students were forced to read Namaz

GGU Namaz Controversy | Image Source | IBC24
- GGU छात्रों को जबरन नमाज़ पढ़ाने का मामला,
- पुलिस ने विवि प्रबंधन से मांगा जवाब,
- 24 घंटे के अंदर विवि प्रबंधन देगा जवाब,
बिलासपुर: GGU Namaz Controversy: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में आयोजित एनएसएस (NSS) कैंप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू छात्रों ने एनएसएस कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर ईद के दिन जबरन नमाज़ पढ़वाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला कोनी थाना क्षेत्र का है जहां छात्रों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन दोनों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
GGU Namaz Controversy: प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच NSS कैंप का आयोजन बिलासपुर जिले के शिवतराई क्षेत्र में किया गया था। इस कैंप में विश्वविद्यालय के कुल 159 छात्र शामिल हुए थे जिनमें 4 मुस्लिम छात्र भी थे। छात्रों का आरोप है कि 30 मार्च ईद-उल-फितर के दिन एनएसएस कैंप समन्वयक ने सभी छात्रों को नमाज़ में शामिल होने का निर्देश दिया। आरोप है कि कई छात्रों ने इससे असहमति जताई लेकिन इसके बावजूद उन्हें नमाज़ पढ़ने के लिए बाध्य किया गया। इस पर कुछ छात्रों ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया
GGU Namaz Controversy: मामला सामने आने के बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच जारी
GGU Namaz Controversy: एसएसपी रजनेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विश्वविद्यालय प्रबंधन से भी 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा की यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU), बिलासपुर से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: GGU Namaz Controversy: Hindu students were forced to read Namaz
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am