BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

प्रदेश और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट

प्रदेश और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट

प्रदेश और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट
Bhasha
Published: 09 Sept 2025 | 6:04 pmModified: 09 Sept 2025 | 6:04 pm

बिलासपुर, नौ सितंबर (भाषा) कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश और देश की जनता ‘‘वोट चोरी’’ बर्दाश्त नहीं करेगी।

पायलट बिलासपुर के मुंगेली नाका स्थित ग्रीन पार्क मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान के तहत एक बड़ी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में इस अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने बिहार में वोट अधिकार रैली का भी आयोजन किया जहां लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। पायलट ने कहा कि मतदाता को वोट के अधिकार से वंचित करना सबसे बड़ा अपराध है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज देश के सामने वोट चोरी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है इसलिए छत्तीसगढ़ में भी हम इस अभियान को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी अभियान के तहत आगामी 16 तारीख से कांग्रेस रायगढ़ से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी और प्रदेश के सभी बड़े जिलों में एक बार फिर 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान को आगे ले जाएगी।’’

पायलट ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश की जनता चाहती है कि निष्पक्ष चुनाव हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग चाहता है कि देश में एक पार्टी का ही राज हो। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘उसकी गतिविधियों से ऐसा प्रतीत होता है कि दाल में कुछ काला है। मुझे तो लगता है दाल ही काली है।’’

कांग्रेस नेता पायलट ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के संबंध में कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले एक लाख लोगों को नौकरियां देने, 500 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर देने का वादा किया गया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया, “छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्कूल बंद कर दिए गए। वोटो की चोरी से बनी भाजपा की सरकार किसी बात का जवाब नहीं देती उल्टे कांग्रेस के नेताओं को ईडी और सीबीआई के जरिए तंग कर रही है।”

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोप से निर्वाचन आयोग पूरी तरह मौन हो गया है, इससे यह स्पष्ट है कि आयोग निष्पक्ष नहीं है।

'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान के इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, ताम्रध्वज साहू, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाषा सं संजीव अमित

अमित

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: प्रदेश और देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी : पायलट

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm